
'कांग्रेस राज में गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे, अब बदले हालात...', BJP ने सुशील शिंदे के बयान पर साधा निशाना
AajTak
पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जब मैं गृह मंत्री था तो मुझे कश्मीर जाने की सलाह दी जाती थी. जब मैंने ऐसा किया तो मुझे खूब पब्लिसिटी मिली, लेकिन मुझे डर लग रहा था. सुशील कुमार शिंदे के इस बयान को भाजपा ने आड़े हाथों ले लिया है.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का एक बयान खूब चर्चा में है. इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि जब मैं गृह मंत्री था तो मुझे कश्मीर जाने की सलाह दी जाती थी. जब मैंने ऐसा किया तो मुझे खूब पब्लिसिटी मिली, लेकिन मुझे डर लग रहा था. ये कहकर सुशील कुमार शिंदे खूब हंसे और कहा कि उन्होंने ऐसा हंसाने के लिए बोला.
सुशील शिंदे ने कहा, पॉलिटिक्स में आने से पहले मैं विजय धर जी से सलाह लेता था. जब मैं होम मिनिस्टर था, उसके पहले मैं विजय धर के पास जाता था और उनसे सलाह भी मांगता था तो उन्होंने मुझे ऐसी असली सलाह दी कि सुशील तू इधर-उधर मत भटक. तू लाल चौक जाकर वहां भाषण दे. कुछ लोगों से मिल और डल झील में घूमते चलो. उस सलाह से मुझे बहुत पब्लिसिटी मिली और लोगों में संदेश गया एक ऐसा होम मिनिस्टर है, जो बिना डर के जाता है, लेकिन मेरी फ@# (आपत्तिजनक) थी, किसको बताऊं मैं. नहीं ये सच्ची है. लेकिन हंसाने के लिए बोला.
भाजपा ने घेरा
सुशील कुमार शिंदे के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मी़डिया पर लिखा, 'कांग्रेस के राज में, देश के गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे. लेकिन अब, PM मोदी के नेतृत्व में, राष्ट्र की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि 'विपक्ष के नेता' भी कश्मीर में, बिना किसी भय के, बर्फ से खेलते हैं.
'कश्मीर में अब आते हैं 2-3 करोड़ पर्यटक'
वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री के बयान की आलोचना की और लिखा, फर्क साफ है. जहां कांग्रेस शासन में गृह मंत्री कश्मीर में निकलने से डरते थे वहीं अब मोदी युग में जम्मू-कश्मीर में सालाना 2-3 करोड़ पर्यटक आ रहे हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








