
कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी AAP में शामिल, संजय सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
AajTak
कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी आप में शामिल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति और सद्भाव के लिए AAP में शामिल हो रही हूं, जिसे सांप्रदायिक ताकतों द्वारा परेशान किया जा रहा है.
कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी और उनके पति जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
आप में शामिल होने के बाद शगुफ्ता चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति और सद्भाव के लिए AAP में शामिल हो रही हूं, जिसे सांप्रदायिक ताकतों द्वारा परेशान किया जा रहा है. शगुफ्ता पांच बार के कांग्रेस विधायक (सीलमपुर) रहे मतीन अहमद के बेटे जुबैर अहमद की पत्नी हैं.
बता दें कि आप में शामिल होने से पहले जुबैर और कांग्रेस पार्षद ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








