
''कांग्रेस ने जो पहलवानों के कंधे बंदूक चलायी थी वो वापिस लगी', नतीजों पर बोले योगेश्वर दत्त
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. इस बीच ओलंपिक मेडलिस्ट और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहलवानों के कंधे पर बंदूक चलाई थी, जो अब वापिस लग गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










