
'कांग्रेस दिशाहीन है, पार्टी में अंदरूनी दिक्कतें...', अहमद पटेल ने बेटे ने की खुलकर की पीएम मोदी की तारीफ
AajTak
फैसल पटेल ने कहा कि राहुल गांधी एक मेहनती नेता हैं. कांग्रेस में शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान नेता हैं. लेकिन पार्टी में अंदरूनी तौर पर समस्याएं हैं, और मेरा मानना है कि पार्टी चलाने वाले वरिष्ठ नेताओं को सही सलाह नहीं दी जाती.
शशि थरूर के बाद बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. फैसल पटेल ने कहा कि हमारा देश सशस्त्र बलों की वजह से सुरक्षित हाथों में है, मुझे लगता है कि जो नेता इस समय देश चला रहे हैं, नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सामने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याएं हैं लेकिन वे अच्छा काम कर रहे हैं.
'कांग्रेस दिशाहीन पार्टी'
जब उनसे पूछा गया कि पार्टी ने आपको तवज्जो क्यों नहीं दी? इस सवाल के जवाब में फैसल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की खुद की दुनिया चल रही है, वे दिशाहीन हैं. बीजेपी की खूबी यही है कि वो बस पूरा कंट्रोल रखना चाहते हैं और हर दूसरी राजनीतिक पार्टी को खत्म कर देना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी हो या कोई और हर कोई बीजेपी से डरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: अहमद पटेल के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी बोली- उनके बीजेपी से जुड़ने की बात गलत
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में फैसल पटेल ने कहा कि राहुल गांधी एक मेहनती नेता हैं. कांग्रेस में शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान नेता हैं. ये बहुत ही सक्षम नेता हैं. लेकिन पार्टी में अंदरूनी तौर पर समस्याएं हैं, और मेरा मानना है कि पार्टी चलाने वाले वरिष्ठ नेताओं को सही सलाह नहीं दी जाती. उनके सलाहकार अच्छा काम नहीं कर रहे हैं. वे आते-जाते रहते हैं. वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर ध्यान नहीं दिया जाता.
ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र को संदेहों की वजह से खतरे में नहीं डाला जा सकता...', प्रोटेस्ट में शामिल शशि थरूर बोले

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










