
कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा एक और झटका, दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. वह उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल कांग्रेस के राज्य सचिव हैं. शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे.
कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. यह घटनाक्रम देश में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुआ है. उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'सागर' में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी.
अर्चना पाटिल चाकुरकर ने पहले कहा था कि उन्होंने सोमवार को शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण उन्होंने योजना स्थगित कर दी. वह उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल कांग्रेस के राज्य सचिव हैं. शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे.
यह भी पढ़ें: BJP ने महाराष्ट्र में लॉन्च किया 'कॉफी विद यूथ' अभियान, युवाओं को बताएंगे सरकार की योजनाएं
'शिवराज पाटिल की राजनीतिक विरासत लेकर आई हैं अर्चना'
देवेंद्र फडणवीस ने अर्चना पाटिल का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा, 'शिवराज पाटिल बहुत ताकतवर नेता हैं. आज उनके परिवार से अर्चना पाटिल हमारी पार्टी में आ रही हैं, ये बड़ी बात है. शिवराज पाटिल के पास एक बड़ी राजनीतिक विरासत है. अर्चना उस विरासत को लेकर आई हैं. इससे पार्टी मजबूत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह प्रभावित हैं और उनके कार्यों से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुई हैं. हमने उनसे 2019 में ही लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा था.' महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
महायुति में 4 से 5 सीटों पर अभी चर्चा चल रही: देवेंद्र फडणवीस

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








