
कांग्रेस की फजीहत... जिस कैंडिडेट के खिलाफ वोट मांगने आ रहे थे राहुल गांधी, मंच पर उसी की लग गई तस्वीर
AajTak
मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली से पहले ही जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई है. यहां मुख्य मंचर पर जो बैनर लगाया गया है, उसमें बीजेपी से मंडला सीट से उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई. जब इस तरफ ध्यान गया तो तुरंत उस फोटो पर दूसरा पोस्टर चिपका दिया गया.
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच मध्य प्रदेश से आई एक तस्वीर चर्चा में आ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में चुनावी सभा से ठीक पहले मुख्य मंच पर फ्लेक्स में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर दी गई. हालांकि, इसमें कुलस्ते का नाम नहीं लिखा था. इस फ्लेक्स में अन्य कांग्रेस नेताओं की भी बिना नाम लिखे फोटो लगाई गई थीं.
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में माहौल बनाएंगे. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी संबोधन से पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था, उसमें सभी कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगाई गई थी. बाद में आनन-फानन में गलती को छिपाने के लिए मंच पर लगे फ्लेक्स में बीजेपी नेता कुलस्ते की फोटो को ढंक दिया और उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का पोस्टर चिपका दिया गया है.
'राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर'
बताते चलें कि सोमवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वे आज धनोरा (सिवनी) और बाणगंगा मेला ग्राउंड (शहडोल) में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल दोपहर 2 बजे सिवनी पहुंचेंगे. उसके बाद शाम 4 बजे शहडोल की रैली में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कार में बनाया वीडियो, कांग्रेस घोषणा पत्र पर जनता से मांगे सुझाव
मंडला में रोचक है चुनावी मुकाबला

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






