
कांग्रेस की दावेदारी वाली कई सीटों पर उद्धव गुट ने घोषित किया उम्मीदवार, महाविकास अघाड़ी में भी दरार
AajTak
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने बुधवार को 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए. उद्धव ठाकरे UBT ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई के नाम की घोषणा की है. कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को चाहती थी. संजय राउत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने बुधवार को 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया. घोषित सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी, लेकिन इन पर उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इन सीटों में सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट है. उद्धव ठाकरे UBT ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई के नाम की घोषणा की है. कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को चाहती थी. संजय राउत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.
इन्हें मिला टिकट पार्टी ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाळ-वाशिम से संजय देशमुख, मावळ से संजोग वाघेरे पाटील, सांगली से चंद्रहार पाटील, हिंगोली से नागेश पाटील आष्टीकर, संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव से ओमराजे निंबाळकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे, रायगड से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊत, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई ईशान्य से संजय दिना पाटील, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई वायव्य से अमोल कीर्तिकर और परभणी सीट से संजय जाधव को टिकट दिया है.
बता दें कि बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पहले से ही नाराज चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि उद्धव शिवसेना के साथ गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं है. उधर, MVA कल सीटों की घोषणा करती उससे पहले ही आज उद्धव गुट ने कर दिया.
शिवसेना UBT की 17 उम्मीदवारों की प्रोफाइल
अरविंद सावंत 72 वर्षीय अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे. वह शिव सेना के 13 में से उन पांच सांसदों में से हैं जो शिंदे सेना में शामिल नहीं हुए और उद्धव के साथ बने रहे. उन्होंने 2014 और 2019 में कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को हराया. वह 2019 में कुछ समय के लिए भारी उद्योग के केंद्रीय मंत्री थे. उस वक़्त सेना ने एनडीए से नाता तोड़ लिया और कांग्रेस और एनसीपी के साथ MVA बनाया. वह सेना के अनुभवी और पुराने साथी हैं, जब सेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे जीवित थे. वह सेना (UBT) श्रमिक संघों के एक सक्रिय सदस्य और एक जाना माना चेहरा हैं, और उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने संसद में भी मोदी सरकार का मुकाबला किया.
उत्तर पूर्व मुंबई - संजय दीना पाटिल 55 वर्षीय संजय दीना पाटिल 2004 में भांडुप से विधानसभा के लिए चुने गए थे. 2009 में, वह एनसीपी के टिकट पर मुंबई नॉर्थ ईस्ट से लोकसभा के लिए चुने गए. 2014 और 2019 में उसी सीट के लिए दोबारा चुनाव हार गए. 2014 में वह बीजेपी के किरीट सोमैया से और 2019 में बीजेपी के मनोज कोटक से हार गए. इस बार उनका मुकाबला मुलुंड विधायक मिहिर कोटेचा से होगा. पाटिल 2019 में शिवसेना में शामिल हुए. उनके पिता दीना बामा पाटिल 1985 में मुलुंड से विधायक थे. पाटिल इस क्षेत्र में एक जाना माना चेहरा हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










