
कांग्रेस का आरोप - मोदी सरकार ने किया सेना के हितों के साथ समझौता, आज लॉन्च होगी बुकलेट
AajTak
पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस शुक्रवार को एक पुस्तिका का विमोचन करेगी जिसमें यह बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ने वीरता के नाम पर वोट मांगते हुए सशस्त्र बलों और सैनिकों के हितों के साथ किस तरह 'समझौता' किया.
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि आज पार्टी एक बुकलेट लॉन्च करेगी जिसमें यह बताया जाएगा कि मोदी सरकार ने वीरता के नाम पर वोट मांगते हुए आर्म्ड फोर्स और सैनिकों के हितों के साथ किस तरह समझौता किया है. सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुकलेट में बताया जाएगा कि कैसे मोदी सरकार के तहत सशस्त्र बलों में 1.22 लाख पद खाली रह गए हैं और कैसे पूर्व सैनिकों को एक रैंक, एक पेंशन के नाम पर धोखा दिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










