
कांग्रेस कर रही कॉस्ट कटिंग! महासचिवों-प्रभारियों को फ्लाइट की जगह ट्रेन से सफर करने के निर्देश
AajTak
कांग्रेस ने अपने खर्चों को कम करना शुरू कर दिया है. इस संबंध में एआईसीसी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिया. उन्होंने महासचिवों और प्रभारियों को फ्लाइट की जगह ट्रेन से सफर करने को कहा है. उन्होंने 2018 में हुई बैठक के फैसलों को याद कराते हुए यह निर्देश जारी किया है.
तमाम एमएनसी की तरह अब कांग्रेस ने भी कॉस्ट कटिंग शुरू कर दी है. उसने अपने पदाधिकारियों के लिए गुरुवार को एक ऐसा निर्देश जारी कर दिया है, जिससे उनकी चिंता बढ़ सकती है. दरअसल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कहा कि पार्टी के महासचिव और प्रभारी अब फ्लाइट की जगह ट्रेन से सफर करें. उन्होंने 2018 में पार्टी के खर्चे को कम करने के लिए हुई बैठक में लिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी सचिव 15-20 दिन अपने राज्यों में गुजारें.
उन्होंने बताया कि एआईसीसी 1400 किमी. तक का सफर ट्रेन से करने पर यात्रा का खर्च उठाएगी. इससे ज्यादा की दूरी का सफर करने पर फ्लाई का जो न्यूनतम खर्च आएगा, पार्टी उसे वहन करेगी. इसके अलावा महीने में केवल दो बार हवाई यात्रा का खर्च दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन का किराया फ्लाइट से ज्यादा है, तो ऐसी स्थिति में फलाइट से सफर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे महासचिव और प्रभारी जो संसद के सदस्य हैं, वे अपनी हवाई सुविधा का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि इसके अलावा कैंटीन, सैनिकटरी, इलेक्ट्रीसिटी, न्यूज पेपर, ईंधन आदि का खर्च कम किया जाए.
कांग्रेस को सपा और AAP से भी कम मिल चंदा
ADR ने राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे को लेकर एक अहम रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक इस बार कांग्रेस को कई पार्टियों की तुलना में कम चंदा मिला है. इस बार इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है. वहीं कांग्रेस का डोनेशन तो आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी से भी कम है.
आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 351.50 करोड़ का चंदा मिला है. कुल डोनेशन जो सभी पार्टियों को मिला है, वो 487.09 करोड़ बैठता है. ऐसे में अकेले बीजेपी के खाते में 72% चंदा गया है. कांग्रेस की बात करें तो उसे इस साल मात्र 18.44 करोड़ रुपये डोनेशन में मिले हैं, उससे ज्यादा सपा को 27 करोड़ और आम आदमी पार्टी को 21.12 करोड़ मिले हैं. वहीं TRS को इस साल 40 करोड़ का चंदा मिला है, वहीं YSR कांग्रेस को 20 करोड़ मिले हैं. अन्य पार्टियों में अकाली को 7 करोड़, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को 1 करोड़, गोवा फॉरवर्ड पॉर्टी और डीएमके को 50 लाख मिले हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








