
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बढ़ेगी तल्खी! अजय माकन बोले- कल खुलासा करूंगा क्यों देशविरोधी हैं केजरीवाल
AajTak
अजय माकन ने चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को 'देशद्रोही' करार दिया था और अब वह अपने इस बयान पर और खुलासा करने की तैयारी में हैं. कुछ हफ्ते पूर्व ही कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट और श्वेतपत्र जारी किया था, जिसमें सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे.
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपनी रणनीति को और धार देने की योजना बनाई है. रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे.
अजय माकन ने चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 'देश विरोधी' करार दिया है और अब वह अपने इस बयान पर और खुलासा करने की तैयारी में हैं. कुछ हफ्ते पूर्व ही कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट और श्वेतपत्र जारी किया था, जिसमें सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे.
कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कल (रविवार) प्रेस वार्ता में मैं विस्तार से बताऊंगा कि अरविंद केजरीवाल देशविरोधी क्यों हैं. पंजाब में दिया धोखा. दिल्ली नहीं देगी मौका. पिछली बार मैंने दो मुख्य बातें कही थीं. पहली, मैंने कहा था कि इसे केजरीवाल नहीं, फर्जीवाल कहना चाहिए. दूसरी, मैंने इन्हें एंटी नेशनल, यानी देश विरोधी, कहा था. आज प्रताप बाजवा जी और राजा वड़िंग जी ने यह बखूबी स्पष्ट कर दिया है कि इसे फर्जीवाल क्यों कहा जाना चाहिए. यह नाम इसके ऊपर पूरी तरह से फिट बैठता है."
उन्होंने कहा कि जहां तक इन्हें एंटी नेशनल कहने का सवाल है, इसके पीछे के कारणों को मैं कल सुबह 11:30 बजे डीपीसीसी में एक प्रेस वार्ता में विस्तार से बताऊंगा. मैं आपको यह समझाऊंगा कि क्यों मैं इन्हें एंटी नेशनल, राष्ट्र विरोधी और देश विरोधी कहता हूं. इस प्रेस वार्ता में मेरे साथ देवेंद्र यादव जी भी मौजूद रहेंगे.
AAP ने कांग्रेस से की थी कार्रवाई की मांग
माकन के इन आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई थी. AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों से कांग्रेस को गठबंधन से बाहर करने की भी बात कही थी, यदि माकन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










