
कहीं बारिश कहीं गर्मी! देश के इन राज्यों से विदा हुआ मॉनसून, जानें मौसम पर क्या है IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून वापसी की अक्ष रेखा मध्य नेपाल से उत्तर प्रदेश के नौतनवा, सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगौन, महाराष्ट्र के नंदुरबार एवं गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर तक जा रही है. दिल्ली से मॉनसून लौट चुका है. वहीं यूपी से भी अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून विदा होने के आसार हैं.
देशभर के कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, अभी देश के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली से मॉनसून लौट चुका है. वहीं यूपी से भी अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून विदा होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून वापसी की अक्ष रेखा मध्य नेपाल से उत्तर प्रदेश के नौतनवा, सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगौन, महाराष्ट्र के नंदुरबार एवं गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर तक जा रही है. धीरे-धीरे विदा हो रहा मॉनसून दिल्ली का मौसम दिल्ली से मॉनसून लौट चुका है, जिसकी वजह से इन दिनों राजधानी में लोग उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से परेशान हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं है. हालांकि, इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज हवाएं चल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
लखनऊ के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश से अगले 3-4 दिनों में मॉनसून की विदाई संभव है. इसी बीच यूपी के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. लखनऊ में 8 अक्टूबर को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून की विदाई लेते-लेते एक बार फिर से यूपी के पूर्वी हिस्से को भिगो सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
बिहार में बाढ़ का कहर बिहार में कई नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा नदी का बहाव तेज है. नदी किनारे वाले इलाके बाढ़ में हैं. राज्य प्रशासन ने बताया कि 38 में 30 जिलों में बाढ़ है. 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ से जो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर के नाम हैं.
क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बताया कि अभी भारत में मौसम की परिस्थितियों थोड़ी बदली हुई है. आंध्र प्रदेश के तट, बांग्लादेश के पूर्वी तट, अरुणाचल प्रदेश-असम की सीमा और उत्तर पश्चिमी भारत की सीमा पर एक साथ चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम बना हुआ है. इसके वजह से उनके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. लेकिन, धीरे-धीरे यहां बारिश में कमी आएगी. आज यानी 6 अक्टूबर को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के अधिकांश भाग, तमिलनाडु, केरल और उत्तर पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश झारखंड में गरज तड़प के साथ भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








