
कहीं निर्दोष को दी थर्ड डिग्री, तो कहीं मिटा दिए मौत के सुबूत... सवालों के घेरे में यूपी पुलिस!
AajTak
उत्तर प्रदेश में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आगरा में एक निर्दोष शख्स को हत्या कबूल कराने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप है, तो वहीं बिजनौर में चार मौतों के बाद सबूत बदलने का दावा सामने आया है. ये दो घटनाएं बताती हैं कि खाकी के भीतर कैसे कानून को कुचला जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के दो जिलों से आई दो खबरों ने पुलिस व्यवस्था की उस स्याह तस्वीर को उजागर कर दिया है, जहां कानून का रक्षक ही सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता बनता दिख रहा है. आगरा में एक निर्दोष युवक को हत्या के मामले में फंसाने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने का आरोप है, जबकि बिजनौर में चार लोगों की मौत के बाद सबूत बदलने में पुलिसवालों की भूमिका सामने आई है.
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय राजू का आरोप है कि पुलिस ने उसे एक हत्या के मामले में जबरन गुनाह कबूल कराने के लिए थाने में बेरहमी से पीटा. पीड़ित का कहना है कि पुलिस हिरासत में उसे उल्टा लटकाकर डंडों से मारा गया. उसे इतना पीटा गया कि उसके दोनों पैर टूट गए. जब वह बेहोश हो गया तो पुलिसकर्मी उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए.
पीड़ित राजू के मुताबिक, होश में आने के बाद भी पुलिस की धमकियां जारी रहीं. उससे कहा गया कि यदि उसने मर्डर कबूल नहीं किया तो उसकी जिंदगी तबाह कर दी जाएगी. पीड़ित का दावा है कि पुलिसवालों ने बाद में उसके परिवार को 10 हजार रुपए देकर मामला रफा-दफा करने की भी कोशिश की, लेकिन उसके पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया.
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के वक्त थाने के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. उसका कहना है कि थानाध्यक्ष धर्मवीर मौके पर थे और उनकी मौजूदगी में ही उसे बांधकर पीटा गया. डंडों से इस कदर मारा गया कि उसका शरीर टूट गया. उसका दावा है कि केंद्रीय मंत्री तक का फोन आया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा. उसे प्रताड़ित किया जाता रहा.
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने गलती मानते हुए इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक निर्दोष की टूटी हुई जिंदगी की भरपाई सिर्फ पैसे से हो सकती है. इस मामला सामने आने के बाद आगरा पुलिस के आलाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए किरावली थानाध्यक्ष, एक उपनिरीक्षक और एक बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया है.
इसी बीच उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आई दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. थाना नांगल क्षेत्र में मिट्टी से भरे एक डंपर की टक्कर से क्रेटा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. आरोप है कि हादसे के बाद अवैध खनन को छिपाने और आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ की है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






