
'कहते थे बच्चा कब दोगी, बेटी हुई तो बोले बेटा चाहिए...' शादी के 17 साल बाद दिया तीन तलाक, महिला की आपबीती!
AajTak
मेहसाणा के विसनगर से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है. यहां पर मुस्लिम महिला ने अपने पति अजरुद्दीन और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक देने की वजह से शिकायत दर्ज कराई. शख्स ने बेटा न होने पर महिला को शादी के 17 साल बाद तीन तलाक दे दिया है.
गुजरात के मेहसाणा के विसनगर से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है. यहां पर मुस्लिम महिला ने अपने पति अजरुद्दीन और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक देने की वजह से शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित महिला का कहना है कि साल 2007 में उसकी शादी अजरुद्दीने से हुई थी. तब ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था पर जब 9 साल तक उन्हें कोई औलाद नहीं हुई तो अजरुद्दीन के माता-पिता और बहन के ताने शुरु हो गए.
महिला ने बताया कि वे उसे- 'बच्चे कब देगी' कहकर ताने मारकर झगड़ा करते थे. फिर भी वह ससुराल में ही रहती थी. फिर ससुराल वालों ने पीड़ित महिला के माता-पिता को कहा कि बच्चा नहीं हो रहा तो रिश्ता ख्त्म करते हैं ताकि उनके बेटे की दूसरी शादी हो पाए.कुछ सालों बाद उन्हें एक बेटी हुई. फिर भी ससुराल वालों के ताने बंद नहीं हुए. बच्ची होने के बाद अब बेटे की मांग के साथ ताने शुरु हो गए और झगड़े बढते गए.
कुछ महीने पहले जब बच्ची 8 साल की हो चुकी है तब महिला के पति ने 4 लाख रुपए मांगते हुए कहा कि पैसै लाएगी तो ही घर पर रखुंगा, वरना अपने पिता के घर चली जा. इसके एक महीने बाद पीड़ित महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली और दिसंबर महीने में पीड़िता को तीन बार तलाक बोलकर उसे उसके पिता के घर भेज दिया. तब से वह अपने मायके में ही रह रही है. थक हार कर कल उसने अपने पिता के साथ उसने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस का कहना है कि पीड़िताने अपने पति अजरुद्दीन और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक कि शिकायत दर्ज कराई है.भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2),54, मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 3,4 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु की है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










