
कश्मीर: मेंढर में आतंकियों के साथ एनकाउंटर, मुठभेड़ में एक JCO शहीद, 2 जवान घायल
AajTak
गुरुवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मेंढर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक JCO शहीद हो गए हैं और 2 जवान घायल हो गए हैं. इस इलाके में घुसपैठियों का बड़ा ग्रुप छूपा होने का संदेह है. कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं. इसलिए सेना ने आतंकियों का सफाया करने के लिए महामिशन चलाया हुआ है. मेंढर इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी किसी भी आतंकी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. देखें वीडियो.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









