
'कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा, नहीं बनेगा, नहीं बनेगा...', गांदरबल आतंकी हमले को लेकर PAK पर भड़के फारूक अब्दुल्ला
AajTak
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कई गरीब मजदूर कमाई के लिए कश्मीर आते हैं. इन बेचारों को दरिंदों ने कल मार दिया. इसके साथ ही हमारे एक डॉक्टर साहब जो लोगों की खिदमत करते हैं, उन्हें भी इन दरिंदों ने मार डाला. ये बताएं कि ऐसा करके इन दरिंदों को मिलेगा क्या? क्या इससे यहां पाकिस्तान बनेगा?
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार को हुए आतंकी हमले मे सात लोगों की मौत हुई है. इस आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की.
फारूक अब्दुल्ला ने गांदरबल आतंकी हमले पर कहा कि ये बहुत ही दर्दनाक वाकया है. कई गरीब मजदूर जो अपनी कमाई के लिए कश्मीर आते हैं. उन बेचारों को इन दरिंदों ने कल शहीद कर दिया. इसके साथ ही हमारे एक डॉक्टर साहब जो लोगों की खिदमत करते हैं, वो भी अपनी जान खो बैठे. अब बताइए, मुझे कि इन दरिंदों को मिलेगा क्या? क्या वो समझते हैं कि इससे यहां पाकिस्तान बनेगा?
फारूक ने कहा कि हम कई सालों से देख रहे हैं कि वे लोग यहां आ रहे हैं. हम कोशिश कर रहे हैं कि ये मामला खत्म हो. हम लोग आगे बढ़ें. हम मुश्किल हालातों से निकल सकें. मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वे सचमुच हिंदुस्तान से दोस्ती चाहते हैं तो ये बंद कीजिए. कश्मीर, पाकिस्तान नहीं बनेगा. नहीं बनेगा, नहीं बनेगा.
उन्होंने कहा कि हमें मेहरबानी करके इज्जत से रहने दीजिए, तरक्की करने दीजिए. कब तक आप हमले करते रहेंगे? 1947 से आपने शुरू किया. बेगुनाहों को मरवाया. क्या पाकिस्तान बना? जब ये 75 साल में पाकिस्तान नहीं बना तो आज कैसे बनेगा. अल्लाह के वास्ते अपने मुल्क की तरफ देखिए और हम लोगों को अपने खुदा के पास छोड़ दीजिए. हम अपनी तकदीर बनाना चाहते हैं. हम गरीबों को दूर करना चाहते हैं. अगर यही चलता रहा तो हम लोग कैसे आगे बढ़ेंगे?
कहां और कैसे हुआ था हमला?
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हमले में सात लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक स्थानीय डॉक्टर और टनल पर काम करने वाले 6 कर्मचारी शामिल हैं. मरने वालों में पांच लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनमें 2 अधिकारी वर्ग और 3 श्रमिक वर्ग के हैं. इस मामले की जांच को लेकर एनआईए की टीम भी गांदरबल पहुंचेगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








