
कश्मीर-डे पर PoK में आतंकी संगठनों ने निकाला मार्च, आर्टिकल-370 हटने की दिखी बौखलाहट
AajTak
2 फरवरी को पीओके में जैश और लश्कर के नामी आतंकियों की मीटिंग हुई, इस मीटिंग पर खुफिया एजेंसियों की नजर लगातार बनी हुई थी. PoK के मुजफ्फराबाद में 2 फरवरी को हुए आतंकी जलसे का एक्सक्लूसिव वीडियो आजतक के पास है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर जाकर सुरक्षाबलों के अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. अब कश्मीर-डे पर पीओके के अलग-अलग इलाकों के आतंकी संगठनों ने मार्च निकाला. इसमें धारा- 370 हटने के बाद पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी और खुफिया एजेंसी ISI की सरपरस्ती में पालने वाले आतंकी संगठनों में बौखलाहट साफ दिखाई दी.
इस सबके बीच कश्मीर में आतंकियों की आहट पर आजतक ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, सबसे पहले 2 फरवरी को पीओके में जैश और लश्कर के नामी आतंकियों की मीटिंग हुई, इस मीटिंग पर खुफिया एजेंसियों की नजर लगातार बनी हुई थी. PoK के मुजफ्फराबाद में 2 फरवरी को हुए आतंकी जलसे का एक्सक्लूसिव वीडियो आजतक के पास है.
2 फरवरी के बाद 5 फरवरी को रावलकोट में जैश और लश्कर की मीटिंग हुई, जिसमें हमास के कई लीडर शामिल हुए. इस जलसे में आतंकियों के सीने में बौखलाहट दिखाई और सुनाई दी.
बीते कुछ सालों में जिस तरह से पाकिस्तान में आतंकी मारे जा रहे हैं, उसका असर भी इस जलसे में दिखाई दिया. जब एक ही मंच सारे आतंकी संगठन जमा हुए और भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखने का ऐलान किया. 5 फरवरी को रावलकोट में हुए जलसे का वीडियो भी आजतक टुडे के पास है. दिल्ली और कश्मीर में बैठे खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने PoK में होने वाली इन तमाम हलचल पर पैनी नजर रखी और पूरी रिपोर्ट तैयार की है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









