
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर उप राज्यपाल से मुलाकात करेगा BJP प्रतिनिधिमंडल
AajTak
BJP के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि राहुल भट की हत्या की घटना ने पूरे समाज और जम्मू-कश्मीर को शर्मसार किया है. राहुल समाज की सेवा कर रहे थे. उनकी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या की है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को लेकर बीजेपी में भी नाराजगी देखी जा रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या की निंदा की और कहा कि वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे और कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करेंगे.
रैना ने कहा कि इस घटना ने पूरे समाज और जम्मू-कश्मीर को शर्मसार किया है. राहुल भट समाज की सेवा कर रहे थे. उनकी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या की है. उन्होंने आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को कश्मीरी मुस्लिम एसपीओ रियाज अहमद ठाकोर की हत्या पर भी नाराजगी जताई और कहा कि वे (आतंकवादी) अपने घिनौने कृत्यों से यहां शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित नहीं कर सकते हैं. ये पूरी तरह कश्मीरियत की हत्या का प्रयास है.
जल्द ही आतंकवादियों का सफाया किया जाएगा
रैना ने कहा कि जो लोग पीएम पैकेज के तहत कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, वे भी इन घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और कई प्रतिनिधिमंडलों ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की है. रैना ने कहा कि इन टारगेटेड मर्डर्स का जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. जल्द ही आतंकवादियों को सफाया कर दिया जाएगा.
अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाएगी बीजेपी
रैना ने कहा कि मैंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को सामाजिक, धार्मिक संगठनों की चिंताओं के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने आगे कहा कि रविवार को बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल एलजी सिन्हा से मुलाकात करेगा और कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








