
कल मैच खेला, आज हो गईं डिसक्वालिफाई... समझिए कुश्ती में कैसे होता है वेट का पूरा सीन?
AajTak
Vinesh phogat disqualified in olympics: विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश को महिला कैटेगरी में 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर आई है. दरअसल, रेसलर विनेश फोगाट को ओवरवेट के चलते डिसक्वालिफाई कर दिया गया है. विनेश को फीमेल 50 किलो कैटेगरी में फाइनल खेलना था, लेकिन मैच से पहले लिए गए वजन में उनका वजन ज्यादा पाया गया. इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 100 ग्राम ज्यादा वजन निकला था.
ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि जब उन्होंने एक दिन पहले मैच खेला था, उस वक्त उनका वजन सही था. लेकिन, एक दिन बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. ऐसे में जानते हैं कि आखिर रेसलिंग में वजन को लेकर क्या नियम हैं, जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि आखिर उन्हें अयोग्य क्यों घोषित किया गया है...
क्या हैं वजन के नियम?
ओलंपिक में कुश्ती के खिलाड़ियों के वजन को लेकर जो नियम हैं, उनके अनुसार पहलवानों का मैच से पहले वजन होता है और अगर दो रेसलर दो दिन बाउट लड़ते हैं तो दो दिन उनका वजन किया जाता है. नियमों के अनुसार, जिस दिन बाउट होता है,उसी दिन हर पहलवान का वजन सुबह में होता है.
प्रत्येक भार वर्ग के लिए टूर्नामेंट दो-दिवसीय अवधि में लड़ा जाता है, इसलिए जो भी पहलवान फाइनल पहुंचते हैं, उनका दो दिन वजन होता है. पहले वेट-इन के दौरान पहलवानों के पास वेट बनाने के लिए 30 मिनट का समय होता है. 30 मिनट में कई बार वजन कर सकते हैं, लेकिन दूसरे दिन वेट-इन सिर्फ 15 मिनट का होता है.
वजन करने के बाद खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और ये देखा जाता है कि उनके नाखून भी कटे हुए हैं या नहीं. इस वजन के दौरान कुश्ती पहलवान को सिर्फ सिंगलेट पहनने की इजाजत होती है. इसके बाद अगले दिन टेस्ट करवाया जाता है और इस दिन वेट-इन 15 मिनट तक चलता है. अगर विनेश के केस में समझें तो विनेश का एक दिन में 100 ग्राम वजन बढ़ गया, जिससे उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










