
कर्नाटक: CM बोम्मई बोले- जमानत पर है पूरी कांग्रेस, DK शिवकुमार ने पूछा- येदियुरप्पा पर कितने केस?
AajTak
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. दरअसल गांधी जयंती के अवसर पर बोम्मई ने कहा कि मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है. डीके शिवकुमार ने बोम्मई पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं है?
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. आज सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरी पार्टी जमानत पर बाहर है. इस पर शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके भी दर्जनों नेता जमानत पर बाहर हैं. क्या येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं है?
सीएम बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं. इसके साथ ही बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक राज्य एटीएम की तरह था, जो कि अब चला गया है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बोम्मई पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं है? शिवकुमार ने कहा हां मैं जमानत पर बाहर हूं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत पर हैं, लेकिन उनके (बीजेपी) के भी दर्जनों नेता जमानत पर बाहर हैं. क्या येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बोम्मई ने मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए. वह मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें तो मैं थोड़ा आराम करूंगा.
भारत जोड़ो यात्रा पर शुरू हुई थी राजनीति
कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले डीके शिवकुमार और बोम्मई के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. बोम्मई लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. बीते दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करने के लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर लगाए थे, उन्हें फाड़ दिया गया था और उस पर राजनीति हुई थी. कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहाराया था. इस विवाद पर सीएम बोम्मई ने कहा था कि देश के लोग जानते हैं कि देश एकजुट करने की कोशिश कर रहा है और कौन इसे बांटने में लगा है.
कांग्रेस के लिए भी अहम होगी यात्रा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










