
कर्नाटक: CM बीएस येदियुरप्पा ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए नए मुख्यमंत्री की रेस में कौन-कौन हैं शामिल
ABP News
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नए सीएम कैंडीडेट के तौर पर प्रह्लाद जोशी और एमआर निरानी का नाम आगे है. बसवराज बोम्मई और बी.एल. संतोष भी दावेदार माने जा रहे हैं.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कर्नाटक का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक किसी नाम का ऐलान नहीं किया है. नए सीएम कैंडीडेट के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है. हालांकि, दोनों ही नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि अभी तक उन्हें इस संबंध में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है. कर्नाटक में पिछले कुछ समय से सियासी घमासान चल रहा था. माना जा रहा था कि राज्य में येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हाल ही में सीएम येदियुरप्पा ने संकेत दे दिए थे कि अब कुछ दिन ही वे कर्नाटक के सीएम रहेंगे, उसके बाद पार्टी उन्हें जो काम सौंपेगी, वह उसका पालन करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि मैंने दो महीने पहले ही कह दिया था कि मैं किसी और के लिए रास्ता बनाने के लिए जल्द ही इस्तीफा दे दूंगा. मैं सत्ता में हूं या नहीं, भाजपा को सत्ता में वापस लाना मेरा कर्तव्य है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूरा सहयोग दें.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












