
कर्नाटक BJP में सबकुछ ठीक नहीं! जानिए क्यों अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं कर पा रही है पार्टी
AajTak
बीजेपी चाहती है कि नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का फैसला जातीय समीकरणों के हिसाब से किया जाए, जिससे 2024 के चुनाव कांग्रेस में गया लिंगायत वोट बैंक बीजेपी में लौट आए वोक्कलिंगा वोट बैंक में भी सेंध लग सके. पार्टी आलाकमान को येदियुरप्पा को भी नजरंदाज नहीं करना चाहता है.
कर्नाटक में मिली हार के बाद से प्रदेश बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं. इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद तीन जुलाई से शुरु हुआ कर्नाटक विधानसभा का बजट सत्र 21 जुलाई को समाप्त होने वाला है लेकिन अभी तक विधानसभा के सदन में नेता विपक्ष की कुर्सी खाली है.
नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं हो सका घोषित
चुनाव नतीजों के बाद से अलाकमान ने इसको लेकर चर्चा कर दी थी कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कतील का कार्यकाल समाप्त हुए करीब एक साल हो गया उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन पार्टी हाईकमान अभी तक नए प्रदेश पर भी फ़ैसला नहीं कर पाई हैं. पार्टी आलाकमान ने पिछले सप्ताह ही में पंजाब, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों का नाम घोषित कर दिए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कर्नाटक के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया.
विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने दिल्ली से मनसुख मांडविया और विनोद तावड़े दो पर्यवेक्षकों को बेंगलुरु भेजा था और ज़िम्मेदारी दी थीं सभी विधायकों से बात करके नेता विपक्ष के नाम पर सहमति बनाएं. दोनों पर्यवेक्षक बेंगलुरु जा कर विधायकों के साथ बैठकर दिल्ली लौटे और रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप भी दी. लेकिन बीजेपी एक सप्ताह बाद भी अभी तक नेता विपक्ष के नाम की घोषणा नहीं कर सकी हैं.
बेटे के लिए पद चाहते हैं येदियुरप्पा
बीजेपी जमीन स्तर पर कर्नाटक सरकार के ख़िलाफ़ ज़मीन पर सक्रिय रूप से मुद्दे उठा रही हैं दिख रही है. चाहें मामला जैन संत की हत्या का है जिसे लेकर बीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के बारे में फैसला न होने से पार्टी नेताओं के बीच में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं.दो जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने जेपी नड्डा से मुलाक़ात की थीं. सूत्रों की माने तों येदयुरप्पा चाहते हैं कि उनके बेटे बी वाय विजयेंद्र को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी जाए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







