
कर्नाटक: 160 वोट से जीत गई थीं कांग्रेस प्रत्याशी, री-काउंटिंग में 16 वोट से जीता BJP उम्मीदवार
AajTak
कर्नाटक की जनगर सीट पर मतगणना के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ. यहां पहले तो कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी ने 160 वोटों से जीत दर्ज की, लेकिन बाद में हंगामे के बाद दोबारा मतगणना हुई और दूसरी बार में बीजेपी कैंडिंडेट सीके राममूर्ति की 16 वोटों से जीत हुई.
कर्नाटक चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. 224 विधानसभा सीटों वाले दक्षिण के द्वार पर कांग्रेस ने 135 सीटें जीतते हुए बीजेपी को पटखनी दे दी है. बीजेपी यहां 66 सीटों पर सिमट गई है तो वहीं जेडीएस के खाते में 19 सीट आई हैं. कर्नाटक के नतीजों के बीच एक सीट ऐसी भी है, जहां मतगणना के दौरान जमकर बवाल कटा.
इस सीट पर पहले तो 160 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को विनर घोषित कर दिया गया, लेकिन बाद में दोबारा काउंटिंग होने पर 16 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की. इस पूरी प्रक्रिया के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तरफ से नेताओं ने मतगणना केंद्र पर जमकर हंगमा किया.
यह पूरा बवाल कर्नाटक की जयनगर सीट के एसएसएमआरवी कॉलेज मतगणना केंद्र पर हुआ. यहां से बीजेपी ने सीके राममूर्ति को मैदान में उतारा था तो वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी चुनाव लड़ रही थीं. शनिवार (13 मई) को इस सीट पर मतगणना के अंतिम समय तनाव की स्थिति बन गई.
ये भी पढ़ें: क्या है 'कांग्रेस मुक्त भारत' Vs 'भाजपा मुक्त दक्षिण' की हकीकत?
पहले हुई थी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
दरअसल, मतगणना के बाद देर रात कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 160 वोटों से विजेता घोषित कर दिया गया. नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी प्रत्याशी सीके राममूर्ति दोबारा मतगणना कराने की मांग पर अड़ गए. काउंटिंग सेंटर पर उनके साथ बीजेपी सांसद और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी थे. दोनों ने फिर से मतगणना कराने की मांग शुरू कर दी. वहीं, सौम्या रेड्डी और उनके पिता रामलिंगा रेड्डी ने इसका विरोध किया. हंगामे के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी वहां पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










