
कर्नाटक: सेल्फी के बहाने महिला ने पति को नदी में दिया धक्का, राहगीरों ने बचाई शख्स की जान, VIDEO
AajTak
तातप्पा के मुताबिक गद्देम्मा ने उसका मोबाइल ले लिया और मुझे पुल के किनारे नदी की ओर मुंह करके खड़े होकर तस्वीर लेने को कहा. उस पर भरोसा करके मैं पानी की ओर मुंह करके खड़ा रहा, तभी उसने मुझे मारने की कोशिश में अचानक बहती नदी में धकेल दिया. धारा में बहते हुए मैं नदी के बीच में एक पत्थर पकड़ने में कामयाब रहा और पुल पर राहगीरों से मदद के लिए चिल्लाने लगा.
कर्नाटक के यादगिरी जिले में कृष्णा नदी के गुरजापुर पुल पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला पर आरोप है कि उसने सेल्फी के बहाने अपने पति को नदी में धक्का दे दिया. गनीमत है कि युवक की जान बच गई और उसने पुलिस में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है.
क्या है मामला?
पीड़ित युवक तातप्पा, शाक्तिनगर के MCC लेबर कॉलोनी का रहने वाला है. युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को गद्देम्मा नाम की लड़की से हुई थी. गद्देम्मा रायचूर जिले के देवरा गड्डी गांव की रहने वाली है. 11 जुलाई को तातप्पा अपनी पत्नी को मुहर्रम की छुट्टी के बाद उसके मायके से वापस लाने गए थे. वापसी के दौरान पत्नी ने गुरजापुर बैराज पुल पर रुकने की बात कही और सेल्फी लेने की इच्छा जताई.
तातप्पा के मुताबिक गद्देम्मा ने उसका मोबाइल ले लिया और मुझे पुल के किनारे नदी की ओर मुंह करके खड़े होकर तस्वीर लेने को कहा. उस पर भरोसा करके मैं पानी की ओर मुंह करके खड़ा रहा, तभी उसने मुझे मारने की कोशिश में अचानक बहती नदी में धकेल दिया. धारा में बहते हुए मैं नदी के बीच में एक पत्थर पकड़ने में कामयाब रहा और पुल पर राहगीरों से मदद के लिए चिल्लाने लगा.
यहां देखें VIDEO...
किस्मत से बची जान, राहगीरों ने किया रेस्क्यू तातप्पा ने कहा कि मेरी चीखें सुनकर कुछ राहगीरों ने अपनी बाइक रोक दी और एक बोलेरो पिकअप में सवार कुछ लोग भी रुक गए. उन्होंने नदी में एक रस्सी फेंकी और मुझे बचाया. इतना सब होने के बावजूद, मेरी पत्नी ने मुझे बचाने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे मुझे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वह मुझे मारने की कोशिश कर रही थी. पीड़ित ने कहा कि जिन युवकों ने मुझे बचाया वे बाद में मुझे और मेरी पत्नी दोनों को हमारे घर वापस ले गए. अब मुझे यह स्पष्ट हो गया है कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहना चाहती और मुझे जान से मारने की नीयत रखती है. इसलिए, मैंने उसे उसके पैतृक गांव छोड़ने का फैसला किया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









