
कर्नाटक सरकार पर कुमारस्वामी ने लगाया करप्शन का आरोप, CM ने दी सुबूत पेश करने की चुनौती
AajTak
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर ठेकों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और 60 फीसदी रिश्वत का हवाला दिया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस आरोप पर आपत्ति जताई और उन्हें सबूते पेश करने की चुनौती दी है.
केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि नई सरकार के तहत पब्लिक वर्क्स से जुड़े ठेकों में भ्रष्टाचार बड़े स्तर तक बढ़ गया है. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े ठेकेदारों ने खुद बढ़े हुए कमीशन दरों की बात स्वीकार की है.
तुमकुर के एक ठेकेदार द्वारा दिए गए बयानों की ओर इशारा करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, "उन्होंने सब कुछ ठीक कर दिया है. तुमकुर में एक एसोसिएशन में उनकी अपनी पार्टी के एक ठेकेदार ने कहा कि कमीशन दर अब 60 फीसदी को पार कर गई है. उन्होंने यहां तक कहा कि पिछली सरकार बेहतर थी. उनकी अपनी पार्टी के ठेकेदार यह प्रमाण पत्र दे रहे हैं."
सिद्धारमैया ने किया पलटवार
आरोपों का जवाब देते हुए सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावों को निराधार बताया और कुमारस्वामी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सुबूत पेश करने की चुनौती दे दी. सिद्धारमैया ने पलटवार करते हुए कहा, "कुमारस्वामी? उन्हें प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ इसे साबित करने दें."
मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर 60 फीसदी कमीशनखोरी के आरोप हैं, तो उन्हें इसकी पुष्टि करनी चाहिए. अगर वे आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें सुबूत भी देने चाहिए. विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना नहीं है, उन्हें प्रासंगिक दस्तावेज पेश करके अपने दावों को साबित करना चाहिए. बिना सही सबूत या प्रमाण के उन्हें ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए."
इस बीच, कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कुमारस्वामी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, "बीजेपी के लोग गोडसे को मानते हैं, वे बिना किसी सुबूत के आरोप लगाते हैं. अगर वे दावा करते हैं कि इतना भ्रष्टाचार है, तो क्या वे इस बात से सहमत हैं कि पिछली सरकार 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार थी?"

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








