
कर्नाटक में BJP को बड़ा झटका, MLC पुत्तन्ना ने पार्टी से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में शामिल होंगे
AajTak
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे पुत्तन्ना को लिंगायत समुदाय का चेहरा माना जाता है. वे बेंगलुरु शहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. शहर में 28 सीटें हैं. वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर पुत्तन्ना को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. KPCC के बाहर आर मनोहर और उनके समर्थक हंगामा कर रहे हैं. ये लोग पुत्तन्ना को टिकट ना देने की मांग कर रहे हैं.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक शुरू हो गई है. सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी एमएलसी पुत्तन्ना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वे जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे. उनका कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना तय है. हालांकि, कांग्रेस में अभी से पुत्तन्ना का विरोध शुरू हो गया है.
बता दें कि पुत्तन्ना को लिंगायत चेहरा के तौर पर माना जाता है. वे बेंगलुरु शहर से चुनाव लड़ेंगे. बेंगलुरु शहर में 28 सीटें हैं. वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू हो गया है. KPCC के बाहर आर मनोहर और उनके समर्थक हंगामा कर रहे हैं. ये लोग पुत्तन्ना को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे हैं. आर मनोहर KPCC के महासचिव हैं.
'बीजेपी में भ्रष्टाचार हो रहा है'
पुत्तन्ना ने कहा कि मेरी अंतरात्मा मुझे मार रही है कि मैं बीजेपी में शामिल हो गया. पार्टी के अंदर जिस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.
'बीजेपी का रिवर्स काउंट शुरू हो गया'
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 40 प्रतिशत सरकार और इसकी युवा विरोधी, शिक्षक विरोधी नीतियों से घुटन महसूस कर रहे हैं. इसी घुटन की वजह से बीजेपी एमएलसी पुत्तन्ना ने गुरुवार को पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. एमएलसी के रूप में उनका 4 साल का कार्यकाल बाकी है. हम कांग्रेस कर्नाटक में उनके साहसिक कदम की सराहना करते हैं. बीजेपी का रिवर्स काउंट शुरू हो गया है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









