'कर्नाटक में कांग्रेस ही नहीं, पूरा विपक्ष जीता...', शरद पवार के घर महाविकास अघाड़ी की बैठक में बोले संजय राउत
AajTak
2024 में महाराष्ट्र में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए यह बैठक काफी अहम थी. इस बैठक में कर्नाटक में बीजेपी की हार क्यों और कैसे हुई, यह बात लोगों तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गई.
कर्नाटक में बीजेपी की हार को भुनाने के लिए महाराष्ट्र में विपक्ष सक्रिय हो गया है. इसी को लेकर रविवार शाम को शरद पवार के घर पर महा विकास अघाड़ी के नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, बालासाहेब थोरात, अशोक चौहान, नसीम खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस की तरफ से शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजित पवार, जितेंद्र आव्हाड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील शामिल हुए.
दरअसल, 2024 में महाराष्ट्र में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए यह बैठक काफी अहम थी. इस बैठक में कर्नाटक में बीजेपी की हार क्यों और कैसे हुई, यह बात लोगों तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई. इसके साथ ही कई अहम मुद्दों पर भी इस बैठक में चर्चा हुई, जैसे कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी की व वज्रमूठ सभाएं बीच में ही रोक दी गई थीं, उन्हें दोबारा शुरू करने की बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कही. उन्होंने कहा कि गर्मी और धूप के चलते यह सभाएं हमने स्थगित की थी जो आने वाले दिनों में फिर से शुरू होंगी.
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय महा विकास आघाड़ी के पक्ष में आया है और राष्ट्रीय एजेंसियों का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, यह बात भी लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई. सबसे महत्वपूर्ण बात जो इस बैठक में तय हुई वो है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में जो चुनाव होंगे, वह तीनों पार्टियां एक साथ मिलकर लड़ेंगी और इसकी चर्चा कुछ ही दिनों में महा विकास आघाड़ी में जो भी पार्टियां हैं, उनके साथ बैठकर इसकी चर्चा शुरू हो जाएगी.
कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने एक रास्ता दिखाया: शरद पवार
बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने एक रास्ता दिखाया है. समविचारी राजनीतिक दलों को साथ आना होगा. किसी राज्य में अगर कोई एक राजनीतिक दल चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है तो उस राजनीतिक दल को वहाँ मदत करनी होगी. अगर किसी राज्य में सभी विपक्षी दलों को साथ में मिलकर लड़ने की जरूरत होगी तो वहां साथ मिलकर लड़ेंगे. हमें दोनों ही तरीकों पर काम करना होगा. एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना होगा.
महाराष्ट्र सरकार के पतन पर चर्चा हुई: नाना पटोले

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










