
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से नीतीश के विपक्ष जोड़ो मुहिम को लगा झटका... जानिए क्या पड़ेगा असर?
AajTak
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर विपक्षी एकता के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहिम को लेकर कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की है. नीतीश ने इन मुलाकातों में साफ कहा है कि वो 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. हालांकि, अब उनकी मुहिम को झटका लगना माना जा रहा है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है. इस जीत ने पार्टी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले संजीवनी का काम किया है. मगर, दूसरी तरफ इस जीत से अब देशभर में विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम को झटका लग सकता है. दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ हफ्तों से लगातार विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. लेकिन, अब शायद ही नीतीश कुमार उसी जोश के साथ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम को आगे बढ़ा पाएंगे, जिसकी वो पहले उम्मीद कर रहे थे.
बताते चलें कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने पिछले महीने विपक्ष को एकजुट करने की कवायद शुरू की थी और सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उसके बाद नीतीश ने कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम शामिल है.
'नीतीश ने इन दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात की'
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने विपक्ष के कई बड़े नाम जैसे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और लेफ्ट पार्टियों के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा से भी मुलाकात की है.
नवीन पटनायक को क्यों नहीं भा रहा बीजेपी के खिलाफ नीतीश का विपक्षी एकता का फॉर्मूला?
'विपक्ष की तरफ से पीएम चेहरा माने जा रहे नीतीश?'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










