
कर्नाटक: मंगलुरु में पूर्व विधायक के बिजनेसमैन भाई लापता, पुल के पास मिली कार, तलाश जारी
AajTak
कर्नाटक के जिला मंगलुरु में पूर्व विधायक के भाई और बिजनेसमैन मुमताज अली लापता हो गए हैं. उनकी कार जंगल में बरामद की गई है. स्थानीय पुलिस और बचाव दलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है. लापता व्यापारी जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी बीएम फारूक और पूर्व कांग्रेस विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं.
कर्नाटक के जिला मंगलुरु में पूर्व विधायक के भाई और बिजनेसमैन मुमताज अली लापता हो गए हैं. उनकी कार कुलूर ब्रिज के पास बरामद की गई है. स्थानीय पुलिस और बचाव दलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है. लापता व्यापारी जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी बीएम फारूक और पूर्व कांग्रेस विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं.
बताया जा रहा है कि वह रविवार को लगभग 3 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. लगभग 5 बजे के आसपास, उनकी कार कुलूर पुल के पास बरामद की गई. पुलिस जांच में जुटी है और आशंका है कि उन्होंने पुल से छलांग लगाई हो सकती है. कार में दुर्घटना के निशान हैं, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है.
यह भी पढ़ें: वेस्ट बंगाल में बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या, उग्र भीड़ ने फूंकी पुलिस चौकी, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा
3 बजे छोड़ा था घर लेकिन वापस नहीं लौटे
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर अनूपम अग्रवाल ने कहा, "सुबह हमें जानकारी मिली की मुमताज अली की गाड़ी कुलूर पुल के पास मिली है. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि उन्होंने सुबह 3 बजे घर छोड़ा था और 5 बजे के आसपास कार को पुल के पास रोक दिया. उनके परिवार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी."
एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में जुटी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








