
कर्नाटक बीजेपी में असंतोष, के. सुधाकर ने पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
कर्नाटक बीजेपी में हाल ही में घोषित जिला अध्यक्षों की सूची पर असहमति जताते हुए सुधाकर ने कहा कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र में अध्यक्ष चयन को लेकर उनसे कोई सलाह नहीं ली गई. उन्होंने यह भी इल्जाम लगाया है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को राज्य में दरकिनार किया जा रहा है.
कर्नाटक बीजेपी के भीतर सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. राज्य में पार्टी के अंदर असंतोष की लहर तेज होती जा रही है. चिक्कबल्लापुर से सांसद और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. केशव सुधाकर ने पार्टी नेतृत्व पर तानाशाह के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है.
कर्नाटक बीजेपी में हाल ही में घोषित जिला अध्यक्षों की सूची पर असहमति जताते हुए सुधाकर ने कहा कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र में अध्यक्ष चयन को लेकर उनसे कोई सलाह नहीं ली गई. उन्होंने यह भी इल्जाम लगाया है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को राज्य में दरकिनार किया जा रहा है और संगठन पर एक ही परिवार का नियंत्रण राज्य में बढ़ता जा रहा है.
नेतृत्व को लेकर नराज हैं
साल 2019 में के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए डॉ. सुधाकर अब खुले तौर पर राज्य अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र के नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने इस मुद्दे को पार्टी आलाकमान तक ले जाने का भी संकेत दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है.
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस विधायकों में बंट रहा विकास कार्यों का फंड...', कर्नाटक बीजेपी ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग
विधानसभा चुनाव पर असर पड़ सकता है

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










