
कर्नाटक चुनाव: जगदीश शेट्टार क्यों हैं कांग्रेस के लिए ट्रम्पकार्ड? जानें कैसे बनी बीजेपी से दूरी
AajTak
बीजेपी में करीब 5 दशक तक रहने के बाद आखिरकार कर्नाटक के सीएम जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ने मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए रविवार को बीजेपी छोड़ दी थी. शेट्टार के प्रमुख लिंगायत नेता है. ऐसा कहा जाता है कि उनका कर्नाटक की करीब 25 सीटों पर प्रभाव है. जानते हैं कि उनके कांग्रेस में जाने से बीजेपी को क्या नुकसान हो सकता है.
कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बहुत बड़ा झटका मिल गया. छह बार के विधायक रहे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. शेट्टार अब कांग्रेस से अपनी सीट हुबली-धारवाड़ से ही चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में उनके राजनीति कद के बारे में भी बताया. कांग्रेस नेता अपने ट्वीट में आगे लिखा- एक नया अध्याय, एक नया इतिहास, एक नई शुरुआत… बीजेपी के पूर्व सीएम, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छह बार विधायक, श्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गए. उन्होंने यह फैसला बेंगलुरु में सुरजेवाला, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार से मुलाकात के बाद लिया.
आपके के मन में यह सवाल चल रहा होगा कि विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कर्नाटक में कांग्रेस का यह दावं बीजेपी को कितना नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन उससे पहले यह जानते हैं कि बीजेपी के साथ इतना लंबा सफर तय करने के बाद ऐसा क्या हुआ कि जगदीश शेट्टार को पार्टी से नाता तोड़ना पड़ गया.
Insult & Betrayal are BJP’s DNA now. BJP’s ‘CHAL - CHEHRA - CHARITRA👇 DECEIVE Lingayat Leadership! DUPE Vokkaliga Community! DEFRAUD SC - ST - OBC Communities!@JagadishShettar refused to be a mute spectator to the Loot of #Karnataka by #40PercentSarkara ! A FRESH START! pic.twitter.com/AsgnhwxbuZ
बीजेपी ने इस कर्नाटक चुनाव में युवा और नए चेहरों को टिकट दिया है. उसने इस बार कई दिग्गज नेताओं के नाम काट दिए, जिनमें एक नाम जगदीश शेट्टार का भी था. टिकट न मिलने से नाराज शेट्टार ने पहले तो पार्टी हाईकमान से इसकी वजह पूछी. उन्होंने कहा था- मैं छह बार जीता, मेरे करियर में कोई दाग नहीं है और मुझ पर कोई आरोप नहीं है. ऐसे में मुझे बाहर क्यों किया जा रहा है? कर्नाटक की सियासत में इतने लंबी पारी में भ्रष्टाचार के आरोपों से बचे रहना अपने आप में बड़ी बात है.
इसके बाद शेट्टार ने कहा था- मैंने विधानसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैंने सिरसी में मौजूद स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से मिलने का समय मांगा है और अपना इस्तीफा दे दिया है. भारी मन से मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं वह हूं जिसने इस पार्टी को बनाया और खड़ा किया है. लेकिन उन्होंने (पार्टी के कुछ नेताओं ने) मेरे लिए पार्टी से इस्तीफा देने की स्थिति पैदा की.
उन्होंने कहा था कि पार्टी के नेता जगदीश शेट्टार को अभी तक नहीं समझ पाए हैं, जिस तरह से उन्होंने मुझे अपमानित किया, जिस तरह से पार्टी के नेताओं ने मुझे नजरअंदाज किया, उससे मैं परेशान हूं, जिससे मुझे लगा कि मुझे चुप नहीं बैठना चाहिए और मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए. लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक साजिश रची गई थी और कहा कि वह कभी भी एक सख्त स्वभाव के व्यक्ति नहीं थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें ऐसा बनने के लिए मजबूत किया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










