
कर्नाटक-गोवा को जोड़ने वाला ओल्ड ब्रिज धराशायी, नदी में जा गिरा ट्रक, ड्राइवर को किया गया रेस्क्यू
AajTak
कर्नाटक को गोवा से जोड़ने वाला एक ओल्ड ब्रिज बुधवार को दे रात ढह गया. इस दौरान ब्रिज से एक ट्रक गुजर रहा था, जो नदी में जा गिरा, जिसके ड्राइवर को बाद में रेस्क्यू कर लिया गया. बताया जा रहा है कि यहां एक नया ब्रिज भी बना है, और ओल्ड ब्रिज के ढहने के बाद उसके स्टेबिलिटी की जांच की जा रही है.
कर्नाटक के कारवार में काली नदी पर बना मशहूर 60 साल पुराना पुल, जो कर्नाटक को गोवा से जोड़ता है, बुधवार रात लगभग 1:30 बजे ढह गया. इस दौरान एक ट्रक पुल से गुजर रहा था, जो नदी में जा गिरा, जो गोवा से कारवार जा रहा था. स्थानीय मछुआरों और पुलिस की टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और तमिलनाडु के रहने वाले लॉरी ड्राइवर बाला मुरुगन की जान बचाई.
पुल के ढहने से नेशनल हाईवे-66 पर यातायात काफी प्रभावित हुआ, जो गोवा और कर्नाटक को जोड़ता है. पुल के ढहने से इस हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया. एक दशक पहले बनकर तैयार हुए नए पुल को गोवा जाने वाले यातायात के लिए खोल दिया गया था. अब पुराने पुल के ढह जाने से नए पुल की स्टेबिलिटी की जांच करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: क्या है बिना नदी-बिना नहर वाले खेत में बने पुल का रहस्य? वीडियो पर बिहार सरकार की आई सफाई
ट्रक ड्राइवर को किया गया रेस्क्यू
उत्तर कन्नड़ जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुल के ढहने के दौरान एक ट्रक नदी में जा गिरा, जिसके ड्राइवर को बाद में रेस्क्यू कर लिया गया. जिला मजिस्ट्रेट लक्ष्मी प्रिया ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि कारवार और सदाशिवगड़ को जोड़ने वाला ब्रिज डेढ़ बजे ढह गया. उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस मामले की जांच का निर्देश दिया और एक रिपोर्ट पेश करने को कहा.
घटना के बाद भारी वाहनों पर लगाई गई रोक

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










