
कर्नाटक: कोरोना संकट के बीच संकटमोचक बने IPS सीमांत सिंह, ऐसे कर रहे लोगों की मदद
AajTak
आईपीएस अधिकारी सीमांत सिंह ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले और संसाधनों की कमी के बीच लोगों की मदद का फैसला लिया. वह अपने जानने वालों के साथ धन एकत्रित कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लोगों की मदद कर रहे हैं.
कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह एक बार फिर से कोरोना संकट की दूसरी लहर में संकटमोचक साबित हो रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के बीच वह निजी तौर पर लोगों की मदद कर रहे हैं. सीमांत मौजूदा समय में एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर एडीजीपी तैनात हैं. उन्होंने कर्नाटक के 17 जिलों के ग्रामीण अस्पतालों में करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराए हैं. आईपीएस अधिकारी सीमांत सिंह ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले और संसाधनों की कमी के बीच लोगों की मदद का फैसला लिया. वह अपने जानने वालों के साथ धन एकत्रित कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लोगों की मदद कर रहे हैं. एक बार खरीदे हुए उपकरण कर्नाटक पहुंचने के बाद उसे जिले के एसपी ऑफिस पहुंचाया जाता है जिसके बाद वहां से स्थानीय पुलिस अस्पताल प्राधिकरण को उपकरण सौंप देती है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









