
कर्नाटक के हासन में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, दो तीर्थ यात्रियों की मौत
AajTak
कर्नाटक के हासन में धार्मिक स्थल की पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचल दिया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा हासन तालुक के हेग्गडिहल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मार दी. 60 साल के सुरेश और 55 साल के कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
कर्नाटक के हासन जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीर्थयात्रा पर निकले दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह हादसा हासन तालुक के हेग्गडिहल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मार दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में मांड्या जिले के अनगोलु गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश और 55 साल के कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत हासन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
तेज रफ्तार बस ने रौंदा, चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह के समय हुआ जब श्रद्धालु धर्मस्थल की ओर पदयात्रा कर रहे थे. तभी एक तेज गति से आ रही बस ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश और कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.
लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बस चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









