
कर्नाटक के सीएम पर दिल्ली में मंथन, सिद्धारमैया ने राजधानी में डाला डेरा, डीके शिवकुमार आज पहुंचेंगे
AajTak
कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. लेकिन सीएम चेहरे को लेकर पेच फंस गया है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया दोनों सीएम पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में पार्टी ने दोनों नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया. सोमवार को सिद्धारमैया तो पहुंचे लेकिन शिवकुमार ने खराब सेहत का हवाला देकर किनारा कर लिया.
कर्नाटक के सीएम के नाम पर दिल्ली में मंथन जारी है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया दोनों सीएम पद के लिए मजबूत दावेदारी कर रहे हैं, ऐसे में किसे सीएम बनाया जाए, इसे लेकर कांग्रेस पशोपेश में है. दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सोमवार रात तक कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन बैठकें बेनतीजा रहीं. सिद्धारमैया ने सोमवार से ही दिल्ली में डेरा डाला हुआ है, जबकि डीके शिवकुमार आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. माना जा रहा है कि आज सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है.
कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. इसके बाद से नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है. सोमवार को कांग्रेस आलाकमान ने दोनों प्रमुख दावेदारों सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार को बातचीत के लिए बुलाया था. लेकिन शिवकुमार ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजधानी का अपना दौरा रद्द कर दिया था. इसके बाद सीएम पद को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया. बताया जा रहा है कि शिवकुमार आज यानी मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे.
डीके शिवकुमार vs सिद्धारमैया... 7 फैक्टर से समझें, कहां किसका पलड़ा भारी और कौन से फैक्टर बन सकते हैं रोड़ा खड़गे के घर बैठक रही बेनतीजा इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों से सीएम को लेकर उनकी पसंद के बारे में पूछा था. इस दौरान एक लाइन का प्रस्ताव पास कर विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर फैसला छोड़ा था. पर्यवेक्षकों ने सोमवार को विधायकों की बात खड़गे तक पहुंचाई.
बैठक के बाद, कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी जल्दबाजी में नहीं है और राज्य के नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेगी. सुरजेवाला ने बताया कि पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट खड़गे को सौंप दी है. हम सिद्धारमैया और शिवकुमार समेत राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा निर्णय लिया जाएगा.
सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का मानना है कि कर्नाटक के लोगों की एकता, सर्वसम्मतता और कल्याण को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अगले दो-तीन दिन में फैसला कर सकती है. सोमवार देर रात को शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की. उन्होंने बताया कि डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली आएंगे.
शिवकुमार बोले- मेरे पास 135 विधायकों का समर्थन डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा था, विधायक दल की बैठक में 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है' कुछ ने निजी राय व्यक्त की है. शिवकुमार ने कहा कि मेरी ताकत मेरे 135 विधायक हैं और मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






