
कर्नाटकः CM सिद्धारमैया ने दो मंत्रियों के विभाग बदले, खड़गे के बेटे को अब ये जिम्मेदारी
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2 दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है. प्रियांक खड़गे को IT और BT और एमबी पाटिल को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है. सीएम सिद्धारमैया ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स (मंत्रिमंडल मामले), कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस और सूचना सहित उन सभी विभागों को अपने पास रखा है, जो कि अभी तक किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है. कांग्रेस सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को IT और BT यानी सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी का जिम्मा भी सौंपा गया है. जबकि एमबी पाटिल को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. ये दोनों विभाग सिद्धारमैया ने अपने पोर्टफोलियो से आवंटित किए हैं.
प्रियांक खड़गे के पास पहले से ही ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग का भी जिम्मा है, अब उनके पास IT और BT विभाग भी रहेगा. वहीं एमबी पाटिल के पास अब बड़े और मध्यम उद्योग विभाग के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का भी जिम्मा होगा. वहीं सीएम सिद्धारमैया ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स (मंत्रिमंडल मामले), कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस और सूचना सहित उन सभी विभागों को अपने पास रखा है, जो कि अभी तक किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं.
कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी थी. सिद्धारमैया ने सीएम तो डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. इसके बाद 27 मई यानी एक हफ्ते बाद सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था. बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई थी. इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बन हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं. कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है. इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी, जिनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं.
उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार विधानसभा चुनावों से पहले की गई पांच चुनावी 'गारंटियों' को लागू करेगी.कैबिनेट की बैठक पहले 1 जून को होनी है. सीएम ने कहा कि हमने लोगों को पांच गारंटी दी थी, इन पांच गारंटी के संबंध में संबंधित अधिकारियों और वित्त विभाग के अधिकारियों ने एक साथ एक प्रेजेंटेशन दिया है.
सिद्धारमैया ने कहा कि हमने आज की बैठक में चर्चा नहीं की है, चर्चा और निर्णय परसों होगा. शुक्रवार को सुबह 11 बजे मैंने कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जहां हम चर्चा करेंगे, और उसके बाद हमारा निर्णय मीडिया को बता दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "लेकिन, सरकार ने सभी पांचों गारंटियों को लागू करने का फैसला किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








