
कर्नाटकः खुले कॉलेज, हिजाब में पहुंचीं छात्राएं, सीएम बोले- अच्छा माहौल बनाने के लिए काम करेगी सरकार
AajTak
कर्नाटक के सीएम ने कहा है कि छात्रों, कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों को ये मसला सुलझाना चाहिए. जो भी मुद्दे हैं, उन्हें सुलझा लिया जाएगा. बच्चों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है.
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच आज से कॉलेज खुल गए हैं. कॉलेज खुलने पर छात्राएं हिजाब में कैंपस पहुंचती नजर आईं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कोर्ट के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की अपील की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










