
कर्नल के साथ मारपीट किए जाने के मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने पंजाब पुलिस के अफसरों पर दाखिल की चार्जशीट
AajTak
कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ मारपीट केस में CBI ने पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले ने पूरे सूबे की पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया. जानिए सेना के अफसर पर अत्याचार की पूरी कहानी.
Colonel Assault Case: कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ के साथ कथित मारपीट के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने इस केस में पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह चार्जशीट मोहाली की अदालत में पेश की गई है. CBI की कार्रवाई से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लंबे समय से इस केस में निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही थी. अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.
इन पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज सीबीआई (CBI) ने जिन चार पंजाब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय, रोनी सिंह और हरजिंदर ढिल्लों शामिल हैं. पहले से दर्ज FIR में इन अधिकारियों के नाम थे. बाद में एक और इंस्पेक्टर का नाम जांच के दौरान जोड़ा गया. इन सभी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामला पुलिस की कथित बर्बरता और अधिकारों के दुरुपयोग से जुड़ा है.
पटियाला पुलिस ने दर्ज की थी FIR इस पूरे मामले में शुरुआत में पटियाला पुलिस ने ही FIR दर्ज की थी. FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं. जिनमें हत्या की कोशिश, जानबूझकर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से रोकना और आपराधिक धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं. बाद में जांच के दौरान धाराओं में और इजाफा किया गया. FIR दर्ज होने के बावजूद पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं था.
FIR में गंभीर धाराएं शामिल पटियाला पुलिस द्वारा दर्ज FIR में BNS की धारा 109 के तहत हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया. इसके अलावा धारा 310, 155(2) और 117(2) के तहत चोट पहुंचाने के आरोप हैं. गलत तरीके से रोकने के लिए धारा 126(2) और आपराधिक धमकी के लिए धारा 351(2) लगाई गई. बाद में धारा 299 और 191 भी जोड़ी गईं. ये धाराएं मामले की गंभीरता को दर्शाती हैं.
कब और कहां हुआ था विवाद? यह घटना 13 और 14 मार्च की दरम्यानी रात की बताई जा रही है. कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ अपने बेटे के साथ पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के पास एक ढाबे पर मौजूद थे. दोनों अपनी कार में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों से उनका सामना हुआ. यहीं से विवाद शुरू हुआ और मामला हिंसा तक पहुंच गया.
परिवार का आरोप कर्नल के परिवार का आरोप है कि जब वे कार में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा. इसी बात पर बहस शुरू हो गई. परिवार का कहना है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






