
कर्तव्य पथ पर पहली बार होगी गणतंत्र दिवस की परेड, जानिए क्या है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
AajTak
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड देखने को मिलेगी. गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इस बार मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी हैं. भारत की जीवंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियां परेड में हिस्सा लेंगी. इस बार परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले होगा.
देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. पहली बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड निकाली जाएगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी समारोह के विशेष अतिथि हैं. परेड विजय पथ से लाल किले तक जाएगी. इस बार परेड में 45 हजार शामिल होंगे.
परेड को देखने के लिए करीब 12 हजार पास और करीब 32 हजार ऑनलाइन टिकट बांटे गए हैं. लोगों बैठने के लिए अलग तरह के इंतजाम किए गए हैं. वर्टिकल प्लेटफार्म पर कुर्सियां लगाई गई हैं ताकि पीछे बैठे लोग भी परेड को आसानी से देख सकें.
कोरोना से पहले गणतंत्र दिवस समारोह में करीब सवा लाख लोग शामिल होते थे. कोरोना के दौरान करीब 25 हजार लोग शामिल हुए थे. परेड में शामिल थलसेना के सभी हथियार स्वदेशी होंगे. परेड की शुरुआत सुबह 10:30 से होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी.
जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 10:06 बजे: समारोह की शुरुआत, राष्ट्रीय समर स्मारक पर पीएम मोदी राष्ट्र की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. - 10:21 बजे: पीएम कर्तव्य पथ पर जाएंगे. - 10:25 बजे: उपराष्ट्रपति, 10:27 बजे राष्ट्रपति आएंगे. - 10:29 बजे: 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. खास बात यह है कि देश में बनीं 105 एमएम लाइट फील्ड गन से ही यह सलामी दी जाएगी. - 10:30 बजे: राष्ट्रपति के आगमन पर वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल रानी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. इसके साथ राष्ट्रगान की धुन बजेगी. - 10:31 बजे: आकाश में एमआई 17वी 5 के चार हेलीकॉप्टर वाईन ग्लाल फॉरमेशन बनाएंगे. फूल की पंखुड़ियां दर्शकों पर बिखेरेंगे. - 10:34 बजे: परेड की शुरुआत होगी. - 10:35 बजे: पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना का संयुक्त बैंड, मार्चिंग दस्ता गुजरेगा. दस्ते में 144 सैनिक शामिल होंगे.
- 10:36 बजे: विश्व में अपनी तरह की इकलौती सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट 61 कैवलरी परेड करेगी. - 10:37 बजे: तीसरी पीढ़ी का देश में बना युद्धक टैंक एमबीटी अर्जुन, 120 एमएम की मुख्य राइफल गन, 12.7 एमएम एंटी एयर क्राफ्ट मशीन गन का दस्ता गुजरेगा. - 10:38 बजे: डीआरओ द्वारा निर्मित टैंक विध्वंसक नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन होगा. एक व्हीकल में छह नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों को फायर करने में सक्षम हैं, जिसकी रेंज 5 किमी. है. - 10:39 बजे: आईसीवीबीएमपी-2, सारथ नाम का यह इंफ्रैट्री कॉम्बेट व्हीकल का प्रदर्शन होगा. इस व्हीकल में घातक हथियार होते हैं. खासकर इससे रात में युद्ध में घातक क्षमता और बढ़ जाती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






