
करौली में दुकान के अंदर अचानक घुसे नकाबपोश बदमाश, फायरिंग कर हुए फरार
AajTak
करौली के हिंडौन सिटी में स्थित एक दुकान के अंदर कुछ नकाबपोश बदमाश घुस गए. फिर उन्होंने वहां 5 से 6 बार फायरिंग की. इस घटना में दुकानदार की जान बाल-बाल बची. वहीं, बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे.
राजस्थान के करौली जिले में एक दुकान में प्रॉपर्टी विवाद के चलते फायरिंग की गई. जिस कारण वहां अफरातफरी मच गई. मामला हिंडौन सिटी के लाल बाजार का है. फायरिंग की इस घटना के बाद बाजार को बंद कर दिया गया. साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.
सूचना मिलने पर मौके पर एसपी राकेश बैरवा, डीएसपी प्रमेंद्र महला और कोतवाली एसएचओ रामरूप मीना अन्य पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस की टीम को आरोपियों की तलाश में लगा दिया. आस-पास नाकाबंदी भी की गई. लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.
जानकारी के मुताबिक, यहां लाल बाजार में मनीष नामक शख्स की गारमेंट की दुकान है. मनीष की दुकान में मंगलवार को कुछ नकाबपोश बदमाश जबरन आ घुसे. उससे बहस करने लगे. मनीष का एक जमीन का विवाद चल रहा है. उसी को लेकर आरोपी उससे बहस कर रहे थे. तभी उन्होंने दुकान के अंदर 5 से 6 बार फायरिंग की. फायरिंग में मनीष बाल-बाल बच गया.
आरोपी फिर वहां से फरार हो गये. साथ ही वे लोग दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर ले गए. उधर गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं. फिर पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश अभी जारी है. बेशक वे लोग दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर ले गए हों. लेकिन आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











