
'करोड़ों की सरकारी जमीन निजी अस्पतालों को देने की साजिश...', AAP का रेखा सरकार पर गंभीर आरोप
AajTak
दिल्ली में सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने की योजना को लेकर विवाद तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन और बने अस्पताल निजी हाथों में सौंपना चाहती है.
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने की योजना को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ी हुई है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार दिल्ली में बने सरकारी अस्पतालों को निजी कंपनियों को देने की योजना बना रही है, जिससे जनता को नुकसान और निजी अस्पतालों को फायदा होगा.
आम आदमी पार्टी कहना है कि उनके कार्यकाल के समय 24 नए अस्पतालों का निर्माण शुरू हुआ था. इनमें हजारों बेड की सुविधा देने की योजना थी. शालीमार बाग का 1470 बेड वाला अस्पताल लगभग तैयार है, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे चालू करने में देरी की है.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारी सरकार ने कभी अस्पतालों के निजीकरण की बात नहीं की. ये अस्पताल जनता को मुफ्त इलाज देने के लिए बनाए गए थे.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन और खर्चे से बने अस्पतालों को निजी हाथों में देने की साजिश कर रही है.
बीजेपी की ओर से कहा गया कि अस्पतालों के निर्माण में देरी आम आदमी पार्टी सरकार के समय भी हुई थी और कोविड-19 के दौरान निर्माण योजनाओं में रुकावटें आई थीं. हालांकि, AAP ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने कभी भी अस्पतालों के निजीकरण की योजना नहीं बनाई.
यह भी पढ़ें: 'वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा सरकार?', AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल
जनता के लिए खतरा

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







