
करूर रैली भगदड़: CBI जांच की मांग वाली याचिका पर 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
AajTak
करूर भगदड़ में मारे गए पीड़ितों में से एक नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सीबीआई जांच की अर्जी खारिज कर दी गई थी.
तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की रैली में हुई भगदड़ के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. भगदड़ में 45 से ज्यादा मौत हुई थी.
भगदड़ में मारी गई एक 13 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें भगदड़ की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी खारिज कर दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर शुक्रवार 10 अक्टूबर को जल्द सुनवाई करने का भरोसा दिया है.
हाई कोर्ट से अर्जी खारिज हो जाने के बाद पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिकाकर्ता की ओर से इस मानव निर्मित त्रासदी के पीड़ित के रूप में कोर्ट से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का आग्रह किया गया है.
सुनवाई की तारीख और पक्षकार
सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर शुक्रवार 10 अक्टूबर को सुनवाई करने का भरोसा दिया है. मीडिया के कुछ वर्गों ने पहले बताया था कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका बीजेपी के एक नेता ने दाखिल की थी. लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि दरअसल अर्जी एक पीड़िता की ओर से दाखिल की गई है. याचिका का एक पहलू यह भी है कि याचिकाकर्ता हाईकोर्ट में इस अर्जी में पक्षकार नहीं था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










