
करीना कपूर-दीपिका पादुकोण को नहीं ऑफर हुआ था सीता का रोल, मनोज मुंतशिर ने किया कन्फर्म
AajTak
पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा की गई थी. मगर अब मूवी के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने ये कन्फर्म कर दिया है कि करीना-दीपिका को फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया था.
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में ना जाने कितनी सारी ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जो सीता का रोल प्ले कर चुकी हैं. अब मां सीता पर एक और फिल्म बनने जा रही है और इसका नाम द इनकारनेशन- सीता रखा गया है. इस फिल्म की कास्ट को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही थी. कई सारे नामों पर चर्चा चल रही थी मगर हाल ही में इस बात की घोषणा कर दी गई है कि फिल्म में कंगना रनौत ही सीता का रोल प्ले करेंगी. पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा की गई थी. मगर अब मूवी के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने ये कन्फर्म कर दिया है कि करीना-दीपिका को फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया था.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











