
करीना कपूर जैसा दिखने का सपना! 84 किलो की भारतीय दुल्हन ने घटाया 25Kg वजन, फॉलो किया ये रूटीन
AajTak
अपने ड्रीम लहंगे में फिट होने के लिए भारतीय दुल्हन कृष्णा चौधरी ने 12 महीनों में 25 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया. 84 किलो से 58 किलो तक पहुंचने के लिए उन्होंने डाइट और रोजाना 10,000 कदम चलने का रूल फॉलो किया.
Indian Bride Weight Loss: शादी हर लड़की का सपना होता है, जिसे वो छोटी उम्र से ही देखना शुरू कर देती है. इस दिन हर लड़की करण जौहर की फिल्मों की हीरोइन जैसा दिखना चाहती है. शानदार लहंगा, परफेक्ट मेकअप और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान... इस दिन वो हर किसी से ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है. शादी से पहले लड़किया पतला होना शुरू कर देती हैं, अक्सर लड़किया यह सब अपने होने वाले दुल्हे के लिए करती हैं, लेकिन एक इंडियन लड़की ने अपने ड्रीम लहंगे में फिट होने के लिए अपनी काया पलट कर दिखाई है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय लड़की कृष्णा चौधरी के वेट लॉस की काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने अपने वेडिंग लहंगे में फिट होने के लिए 25 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. कृष्णा की यह ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी उनके वेडिंग फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई, जहां उन्होंने खुद बताया कि इस लुक को पाने के पीछे कितनी लगन और डिसिप्लिन छिपा था. वीडियो में कृष्णा ने साफ कहा, 'मैंने इस लहंगे में फिट होने के लिए बहुत मेहनत की है.'
कृष्णा का शुरुआती वजन 84 किलो के करीब था. लेकिन जैसे ही उनकी शादी फिक्स हुई. तभी उन्होंने ठान लिया था कि वह अपने खास दिन पर खुद का सबसे फिट और कॉन्फिडेंट वर्जन बनेंगी
उन्होंने सबसे पहले अपनी डाइट पर कंट्रोल किया. तली-भुनी चीजें, मिठाइयां, चीनी और बेकरी आइटम्स को पूरी तरह गुडबॉय बोल दिया. उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल थे, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहे और फैट तेजी से कम हुआ.
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज भी उनके रूटीन का अहम हिस्सा बन गई. कृष्णा रोजाना जिम जाती थीं और रनिंग करती थीं. इसके साथ ही उन्होंने अपने लिए एक रूल भी बनाया कि वो रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलेंगी. फिर चाहे मौसम कैसा भी हो, लेकिन वो अपने इस रूल को कभी ब्रेक नहीं करेंगी.
उन्होंने बताया कि वो कई बार बारिश में भी गमबूट पहनकर और छाता लेकर पार्क जाती थीं, क्योंकि उन्हें अपना डेली 10 हजार स्टेप्स का रूल पूरा करना होता था. उस समय पार्क में बस वे और कुछ आवारा कुत्ते ही होते थे, लेकिन उनका फोकस पक्का था. इसकी वजह से ही वो इतना वजन कम करने में कामयाब हो पाईं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











