
करंट लगाया, शव जलाया, राख नाले में बहाई... मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी को दी दर्दनाक मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड़ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ऑनर किलिंग का शिकार हुई है. उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते उसकी सगाई टूट गई थी. परिवारवालों को लगा कि सगाई टूटने की बात फैली तो गांव में बदनामी हो जाएगी. इसलिए मां-बाप, मामा और चचेरे भाइयों ने उसकी करंट लगाकर हत्या की और फिर शव को जला दिया.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी. लड़की की जान लेने वालों में माता-पिता, मामा और चचेरे भाई शामिल हैं. पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता, मामा और चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी मां को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, घटना नांदेड़ के लिंबगांव थाना क्षेत्र के पिंपरी महिपाल गांव की है. पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि गांव के रहने वाले जनार्दन जोगदंड की बेटी कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रही, जो कि बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. फोन करने वाले ने लड़की की हत्या का शक जाहिर किया था.
जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने जनार्दन जोगदंड से उसकी बेटी के बारे में पूछा, लेकिन पुलिस को इस सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से परिवार के लोगों से पूछताछ की तो ऑनर किलिंग की बात सामने आई.
देखें वीडियो...

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








