
कम होगी भूख और घटेगा वजन? वैज्ञानिकों ने बनाई स्मार्ट पिल, ऐसे करेगी काम
AajTak
हाल में वैज्ञानिकों ने एक स्मार्ट पिल Vibrating Ingestible BioElectronic Stimulator- VIBES तैयार किया है. इसे वेट लॉस तकनीक का भविष्य कहा जा रहा है. दावे के अनुसार ये पिल भूख को कम करती है और वजन को घटाती है.
दुनियाभर के वैज्ञानिक रोज एक से एक तकनीकों की खोज कर रहे हैं. लेकिन ताजा खोज तो कई परेशानियों का हल मालूम पड़ती है. साइंस जर्नल में पब्लिश एक आर्टिकल में एक स्मार्ट पिल Vibrating Ingestible BioElectronic Stimulator- VIBES के बारे में बताया गया है. इसे वेट लॉस तकनीक का भविष्य कहा जा रहा है. दरअसल दावे के अनुसार ये पिल भूख को कम करती है.
40 प्रतिशत कम भूख?
हालांकि, अभी तक इसका ह्यूमन टेस्ट नहीं किया गया है, लेकिन सूअरों पर परीक्षण से बहुत आशाजनक परिणाम मिले हैं.टेस्टिंग में लगभग 30 मिनट की VIBES एक्टिविटी के बाद, सूअरों ने अगले आधे घंटे में लगभग 40 प्रतिशत कम खाना खाया.जाहिर तौर पर, ये पिल पेट में खिंचाव रिसेप्टर्स को सक्रिय करके, भोजन की उपस्थिति का स्टीमुलेट करके काम करता है.यह बदले में हाइपोथैलेमस को हार्मोन के स्तर को बढ़ाने का सिग्नल देता है जो हमें पेट भरा हुआ महसूस कराता है. ये सब कुछ ह्यूमन टेस्ट की सफलता के बाद ही मायने रखता है.
खाने से 20 से 30 मिनट पहले खानी होगी पिल
ओडिटी सेंट्रल की खबर के अनुसार, VIBES बनाने वाली टीम ने स्मार्ट गोली के यूसेज के बारे में लिखा है, 'हम समझते हैं कि वाइब्स गोली को खाने से 20 से 30 मिनट पहले खाली पेट खाया जाए ताकि भोजन के शुरू में पेट थोड़ा भरा महसूस होने लगे.
दिमाग और पेट के कनैक्शन की कंट्रोलिंग कथित तौर पर VIBES गोली के बारे में एमआईटी की पूर्व स्नातक छात्रा और पोस्टडॉक श्रिया श्रीनिवासन ने सोचा था, जो वर्तमान में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में बायोइंजीनियरिंग की सहायक प्रोफेसर हैं.मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रहने के दौरान, उन्हें वाइब्रेशन के माध्यम से पेट की लाइन बनाने वाले मैकेनोरिसेप्टर्स को आर्टीफीशियली खींचकर दिमाग और पेट के बीच कनैक्शन को कंट्रोल करने का विचार आया.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












