
कमल के फूल जैसा डिजाइन, 9 करोड़ पैसेंजर हैंडलिंग की क्षमता... PM मोदी करेंगे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एयरपोर्ट की डिजाइन कमल के फूल से प्रेरित है और यह अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और आधुनिक वास्तुकला का संगम होगा. 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता 9 करोड़ होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की एक और मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल महाराष्ट्र की नई पहचान बनने जा रहा है बल्कि भारत के एविएशन सेक्टर में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित होगा.
उद्घाटन से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एयरपोर्ट की शानदार तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, "दशकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है! नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल इस भव्य परियोजना को महाराष्ट्र की जनता को समर्पित करेंगे."
यह भी पढ़ें: ब्रिटिश PM स्टार्मर की भारत यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, व्यापार-टेक्नोलॉजी संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि एयरपोर्ट की वास्तुकला कमल के फूल से प्रेरित है. उन्होंने कहा, "यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और आधुनिक डिजाइन का संगम होगा. बड़े ग्लास फ़साड्स, खुले स्पेस और नैचुरल लाइटिंग इसकी पहचान होंगे, जो यात्रियों को आधुनिक और खुला अनुभव देंगे."
सीएम फडणवीस ने इसे "ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मास्टरपीस" बताया और कहा कि यह एयरपोर्ट महाराष्ट्र की विकास यात्रा में नई ऊर्जा भर देगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










