
'कमल के निशान पर ऐसे बटन दबाओ जैसे...', PM मोदी के बयान को कांग्रेस ने बताया हेट स्पीच, EC से की कार्रवाई की मांग
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाडमेर में बीजेपी को वोट देने के लिए जनता से जिस अंदाज में अपील की, कांग्रेस ने उसे हेट स्पीच करार दिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के इस बयान पर एक्शन लेने की मांग की है.
कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजस्थान में नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप लगाया है और निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पीएम मोदी ने जनता से वोट मांगते हुए कहा था कि कमल का बटन ऐसे दबाना जैसे कांग्रेस को मौत की सजा दे रहे हो.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को बाड़मेर में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण का हवाला दिया और कहा कि राज्य के लोग निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के ऐसे 'अहंकार' का जवाब देंगे. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है."
जयराम ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस नेताओं के प्रति घृणा का सहज अंदाज़ा उनके इस बयान से लगाया जा सकता है. प्रधानमंत्री जैसे ज़िम्मेदार पद पर बैठा कोई व्यक्ति वोट के ज़रिए फांसी देने की बात कैसे कर सकता है. प्रधानमंत्री लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं."
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह हेट स्पीच का स्पष्ट उदाहरण है. चुनाव आयोग यदि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए गंभीर है तो उन्हें इसका तुरंत संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी की इस बौखलाहट का जवाब जनता चुनाव में जरूर देगी.
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने बुधवार को बाड़मेर के बायतु में चुनावी सभा को संबोधित किया था. यहां उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस घबरा गई है. जिन्होंने प्रदेश को लूटा है, उन्हें लौटाना पड़ेगा, जेल जाना होगा. प्रधानमंत्री ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा, "जैसे उन्हें फांसी दे रहे हो न... कमल के निशान पर ऐसे बटन दबाओ."

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










