कमबैक हो तो ऐसा! पाकिस्तान को धोने के बाद सोशल मीडिया पर छाए ईशान किशन
AajTak
सोशल मीडिया पर इस वक्त ईशान किशन के कमबैक की चर्चा हो रही है. और यह सिर्फ इंडिया में ही नहीं, पाकिस्तान में भी उनकी तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह ईशान किशन की और उनके कमबैक की. कल पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले ने कहानी बदल दी. टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी की. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने से टीम दबाव में थी. तभी ईशान किशन ने काउंटर अटैक शुरू किया. शाहीन अफरीदी के ओवर में 15 रन बटोरकर उन्होंने दबाव पाकिस्तान पर डाल दिया.
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच में ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को सांस नहीं लेने दिया. 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने रफ्तार और तेज कर दी. 40 गेंदों में 77 रन की उनकी पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. मुश्किल पिच पर, जहां कोई और बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका, वहां ईशान ने मैच की दिशा तय कर दी. यही वजह थी कि ईशान किशन की भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी वाहवाही हो रही है. आइए देखते हैं, ईशान किशन के बारे में सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या लिख रहे हैं.
पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने ईशान किशन की पारी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जिस तरह ईशान किशन ने बल्लेबाजी की, उन्होंने मैच हमसे दूर कर दिया. ईशान किशन के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन-ए-बॉल से बेहतर नहीं खेल पाया. ईशान की वह पारी पूरे मुकाबले में सबसे अलग और खास रही.”
पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी ईशान किशन के बारे में कह रहे हैं- क्या कमबैक था!
Gully Point (@gullypoint_) ने ईशान किशन की पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जब दूसरे बल्लेबाज़ रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, तब ईशान ने दिखाया कि बड़े मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव कितना जरूरी होता है. इस पिच पर 192 के स्ट्राइक रेट से रन बनाना 'प्योर गोल्ड' है.
जो लोग आज ईशान किशन की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए.उन्होंने कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेला, बस मेहनत की और अब वे वापस आ गए.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









