
कभी हुलिया बदल रहा, कभी नाम तो कभी राज्य... MAP में देखें कैसे 66 दिन से चकमा दे रहा गुड्डू मुस्लिम
AajTak
गुड्डू मुस्लिम भेष बदलने में माहिर है. वह 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर को अंजाम देने के बाद से फरार है. गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा में मिली थी. तब वह ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर सोहेला में था. इसके बाद उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा. गुड्डू फरारी के दौरान 7 राज्यों में देखा गया.
उमेश हत्याकांड में 66 दिन बाद भी आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है. जब तक पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंचती है, वह उस राज्य को छोड़कर दूसरे में पहुंच जाता है. सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू अब तक 8 राज्यों में शरण ले चुका है. वह अपना नाम और भेष बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है. इतना ही नहीं वह पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्यों में माफियाओं से अपने संपर्क का इस्तेमाल कर रहा है.
दरअसल, 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. इसमें देखा गया था कि गुड्डू मुस्लिम ने उमेश और उसके गनर्स पर बम से हमला किया था. इसके बाद वह फरार हो गया. उमेश पाल हत्याकांड में 7 में से 4 शूटर मारे जा चुके हैं. लेकिन गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं.
सूत्रों का दावा है कि गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा में मिली थी. तब वह ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर सोहेला में था. इसके बाद उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा. गुड्डू फरारी के दौरान 8 राज्यों में गया है.
- 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. इसके कुछ दिन बाद वह मेरठ पहुंचा. यहां से दिल्ली, उदयपुर और जयपुर (राजस्थान), भागलपुर (बिहार), रायगंज (पश्चिम बंगाल) पहुंचा. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ और लास्ट लोकेशन ओडिशा में थी.
साउथ इंडिया में भी छिपे होने की आशंका
गुड्डू मुस्लिम के साउथ इंडिया में भी छिपे होने की आशंका है. इसी दौरान पता चला है कि उमेश पाल की हत्या के लिए हथियार जुटाने वाला कोई और नहीं बल्कि गुड्डू मुस्लिम ही था. उसी ने हथियार तस्करों के जरिए उमेश पाल की हत्या के लिए बंदूकों का इंतजाम किया था.इस बात का खुलासा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए खालिद, जीशान और जावेद ने किया था. गुड्डू मुस्लिम के कहने पर ही खालिद और जीशान ने 10 हथियार मंगवाए थे. इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड में किया गया था. जानकारी मिली है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले गुड्डू मुस्लिम की लखनऊ के एक बिल्डर से लगातार बातचीत हो रही थी, अब वो बिल्डर पुलिस के रडार पर है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








