
कभी साड़ी, कभी सलवार-कमीज, तो कभी... मुंबई में पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति वाला 'बुर्का चोर'
AajTak
मुंबई पुलिस ने महिला बनकर चोरी करने वाले रंजीत उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है. वह बुर्का और साड़ी पहनकर पॉश इलाकों में चोरी करता था. पुलिस ने उससे 57 लाख के गहने, नकदी और सोना पिघलाने की मशीन बरामद की. आरोपी के पास मुंबई में फ्लैट, बिहार में बंगला और जमीन है. चोरी की कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाई है.
मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. नाम है रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ मुन्ना, लेकिन काम ऐसा कि पुलिस भी चौंक गई. रंजीत चोरी करता था, लेकिन किसी आम चोर की तरह नहीं. वह महिला बनकर पॉश सोसायटीज में दाखिल होता, गहनों पर हाथ साफ करता और फिर चुपचाप गायब हो जाता.
दरअसल, मलाड पुलिस ने बताया कि रंजीत महिलाओं की तरह कपड़े पहनता था. कभी साड़ी, कभी सलवार-कमीज, तो कभी बुर्का. चेहरा हमेशा दुपट्टे या घूंघट से ढंका होता था. उसने महिलाओं की चाल-ढाल तक सीख ली थी, ताकि कोई उस पर शक न करे. हर चोरी से पहले वह रेलवे ट्रैक के पास जाकर कपड़े बदलता था, ताकि CCTV कैमरों और लोगों की नजरों से बच सके.
यह भी पढ़ें: Zepto स्टोर में मिले फफूंद लगे और एक्सपाइरी डेट के खाद्य पदार्थ, मुंबई FDA ने रद्द किया लाइसेंस
17 मार्च को मलाड की एक सोसायटी में हुई चोरी के बाद पुलिस को उसके सुराग मिले. 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई और तकनीकी निगरानी के बाद रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की आंखें तब फटी की फटी रह गईं, जब रंजीत के ठिकाने से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ.
पुलिस को सोना पिघलाने की मशीन, 36 तोले गहने, भारी नकदी, महिलाओं के कपड़े और चोरियों में इस्तेमाल होने वाले तमाम सामान मिले. जांच में पता चला कि रंजीत के पास मुंबई में फ्लैट, बिहार के गांव में बंगला, खेती की जमीन, 13 लाख रुपये बैंक में और अलग-अलग जगहों पर करोड़ों की संपत्ति है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








